RSS
Showing posts with label रंग बिरंगी बदली है. Show all posts
Showing posts with label रंग बिरंगी बदली है. Show all posts

Monday, August 26, 2013

रंग बिरंगी बदली है












बाग बाग़ में डोल रही है
फूलों से कुछ बोल रही है

रंग बिरंगी बदली है
तितली है ये तितली है

छम छम नाच दिखाने वाली
सबके मन को भाने वाली

हरियाली और खुशहाली के
मीठे गीत सुनाने वाली

लगता है कोई पगली है
तितली है ये तितली है

डॉ राजेंद्र सिंह
नई बस्ती, कटनी (म. प्र.)