RSS

Sunday, December 16, 2012

शोक समाचार : प्रीति गांगुली का निधन






प्रीति गांगुली हिन्दी के महान कलाकार अशोक कुमार की पुत्री और देवेन वर्मा की साली थी। जब तक मोटी रही फ़िल्मों में उन्हें कॉमेडी रोल मिलते रहे। उनके खेल खेल में और खट्टा मीठा वाले किरदार वर्षों तक लोगों को याद रहे। फिर उन्होंने 50 किलो वज़न कम कर दिया और उन्हें फ़िल्में मिलनी बन्द हो गईं। 17 मई 1953 को जन्मी प्रीति गांगुली का निधन 2 दिसंबर 2012 को हो गया और किसी को पता तक नहीं चला। गूगल सर्च में उसका एक सोलो फ़ोटो तक नहीं मिला। जो फ़ोटो मैं लगा रहा हूं उसमें उनके साथ नीतु सिंह खड़ी थीं जिन्हें मैनें क्रॉप कर दिया।

कथा यू.के. की विनम्र श्रद्धांजलि।



प्रस्तुति : तेजेन्द्र शर्मा 

0 comments: